Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर अपहृत दोनों शिक्षकों को मुक्त कराया, दो बदमाश झांसी से गिरफ्तार

निवाड़ी(kundeshwartimes)/ -मामले के अुसार बाइक से विद्यालय जा रहे 2 शिक्षकों को कार से आये नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर ले गये थे। दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बदमाशों ने जिले की पृथ्वीपुर थाने अंतर्गत इस घटना को अंजाम दिया। शिक्षकों को अपहृत करने के बाद बदमाश तेज रफ्तार से कार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की टहरौली गांव की ओर ले गये। बदमाशों ने भटपुरा के जंगल शिक्षकों को बंधक बना लिया और उनसे मारपीट भी की।

महिलाओं ने दिया पुलिस को सुराग

जब बदमाश शिक्षकों को जंगल की ओर ले जा रहे थे, तब गांव की कुछ महिलाओं ने उन्हें देख लिया था. इसके बाद घटना की जानकारी मिलते हीटहरौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जंगल की घेराबंदी कर शिक्षकों को मुक्त करा लिया। इस दौरान बदमाश भाग गए। इस कार्रवाई में ग्रामीणों ने पुलिस की हर कदम पर मदद की। पुलिस की सफलता पर निवाड़ी पुलिस ने स्टाफ की तारीफ की है. बाद में पुलिस ने अपहरण के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों को झांसी से पकड़ा

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि अपहरण की वारदात निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र की है. जहां 16 अक्टूबर 2023 को सुबह करीब 7 बजे निवाड़ी जिले से दो शिक्षक उत्तर प्रदेश के पूराकला पढाने जा रहे थे। रास्ते में बदमाश उनका अपहरण कर जंगल में ले गये. जिन्हें ग्रामीणों की मदद से छुड़ा लिया गया. उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. जांच के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जाने माने पूर्व डकैत धन सिंह ढीमर के दो सदस्यों धर्मेद्र ढीमर व अरविंद ढीमर निवासी झांसी को गिरफ्तार कर किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »