Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दीपावली की रात जुआ खेलने के विवाद में दो युवकों की हत्या, वीडियो बनाते रहे लोग

शहडोल(kundeshwartimes)-  संभागीय मुख्यालय में दीपावली की रात जुआ खेलते समय हुए विवाद में दो लोगो की हत्या हो गई है।हत्या की घटना उस समय हुई जब विधान चुनाव को हर जगह पुलिस बल तैनात हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के दरभंगा चौक में जुआ फड़ संचालित हो रहा था,जिसमें दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ते हुए चांदनी चौक पहुंचा जहां रिजवान कुरैशी एवं सीनू लक्ष्मण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू व गुप्ती से हमला किया जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन एवं शेखर दोनों भाई हैं। इन दोनों युवकों ने रिजवान एवं सीनू पर हमला किया,जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे कलोनी स्थित चांदनी चौक में जब दो युवकों की हत्या हुई वहां काफी लोग मौजूद थे। लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर इस घटना को अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर रहे थे । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस व कंट्रोल रूम तथा पुलिस की डायल हंड्रेड को भी खबर दी गई थी लेकिन काफी देर बाद वहां पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी वजह से दोनों आरोपित घटना को बेखौफ तरीके से अंजाम देकर वहां से भाग गये।

आरोपितों ने किया सरेंडर

जब दो युवकों की हत्या हो गई तब घटनास्थल पहुंची। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने खून से लतपत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस दस्तक दी पुलिस ने आरोपितो के परिवार पर दबाव बनाया जिसके बाद दोनों आरोपियों ने परिवार के दबाव की वजह से सरेंडर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »