Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

59 लीटर शराब सहित कार जब्त, दो लोगों पर प्रकरण दर्ज,एक दिन में तीन जगहों से 107 लीटर शराब जप्त

मध्यप्रदेश/इंदौर न्यूज़ डेस्क( kundeshwartimes ) एक कार में अवैध रूप से शराब रखी मिली. जिसमें 59.540 लीटर देशी प्लेन मदिरा होना बताया गया है. साथ ही कार सवार दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मामला पिपरई थाना क्षेत्र के जमाखेड़ी गांव का है. जहां पुलिस ने सरकारी स्कूल के सामने से कार को पकड़ा, जिसमें 59.940 लीटर देशी प्लेन मदिरा पाई गई. जिसकी कीमत 34 हजार 710 रुपए है. साथ ही सात लाख रुपए की कार भी जब्त कर ली गई है. वहीं कार सवार मनिहारी चक्क निवासी शिशुपाल यादव और कुरवासा निवासी केपीसिंह बुंदेला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

एक दिन में तीन जगहों से 107 लीटर शराब जब्त

एक ही दिन में पुलिस ने तीन जगहों से 107.92 लीटर शराब जब्त की है. पिपरई पुलिस के अलावा कदवाया पुलिस ने भी कदवाया से एक महिला के पास से पांच पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त की, जिसमें शराब से भरे 211 क्वार्टर मिले. जिनकी कीमत 18 हजार 990 रुपए बताई जा रही है. इससे महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. वहीं कचनार पुलिस ने सेमराहाट से एक व्यक्ति को 10 लीटर हाथभट्टी की शराब के साथ पकड़ा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »