Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिस्टल जमा नहीं करने पर पूर्व विधायक शबनम मौसी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस,FIR दर्ज, लाइसेंस निलंबित

अनूपपुर(kundeshwartimes)- पूर्व विधायक शबनम मौसी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंस गई हैं। उनके पास एक लाइसेंसी पिस्टल है। प्रशासन द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भी उन्होंने इसे पुलिस थाने में जमा नहीं कराई. बता दें कि पूर्व विधायक शबनम मौसी लगातार चर्चा में रहती हैं। पहले आटोचालक से मारपीट और अब चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कोतवाली अनूपपुर में दर्ज किया गया है. शबनम मौसी पर विधानसभा चुनाव में पिस्टल जमा नहीं किया. जिस पर पुलिस ने धारा 188 एवं 29,30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कई बार जारी हुए नोटिस

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने शास्त्रधारियों को अपने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था. इसके बाद सभी शास्त्रधारियों ने अपने शस्त्र नजदीकी पुलिस थानों में जमा कर दिए. लेकिन पूर्व विधायक सोहागपुर (शहडोल) क्षेत्र शबनम मौसी के पास पिस्टल व एक 12 बोर दोनली बंदूक है। शबनम मौसी ने पिस्टल तो जमा नहीं की लेकिन बंदूक जमा करवा दी थी. जिस पर पुलिस ने पिस्टल जमा करने का लिए नोटिस कई बार दिए।

लाइसेंस निलंबित किया

नोटिस मिलने के बाद शबनम मौसी ने शस्त्र जमा नहीं कराया. जिसके बाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था. सोमवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में धारा 188 एवं 29, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार चुनाव आचार संहिता के मामले बहुत दर्ज किए गए हैं. आचार संहिता को लेकर प्रशासन ने काफी पहले गाइडलाइन जारी कर दी थी. हर किसी को इसका पालन करने की लगातार हिदायतें दी गईं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »