Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिहावल विधायक के निज़ निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला,देवसर मे डिप्टी सीएम का हुआ जोरदार स्वागत, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री के प्रथम देवसर नगर आगमन पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक ने किया गर्म जोशी से स्वागत

सिंगरौली(kundeshwartimes)- दिनांक 30/12/2023 को मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के सिंगरौली आगमन के दौरान सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के निज निवास देवसर सुपेला पहुंचे जहां विधायक पाठक और हजारों की तादात में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक निवास सुपेला पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक को जीत की बधाई दी और आगे कहा कि सिहावल विधानसभा का वर्ष 2013 से अब तक रुके हुए विकास कार्य अब पूरे होंगे और पाठक जी को 17000 मतों से विजई दिलाने वाली इस क्षेत्र की जनता जनार्दन को बहुत-बहुत बधाई । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनएच39 गोपद का निर्माणाधीन पुल का 15 फरवरी को आपके विधायक पाठक जी इसका उद्घाटन करेंगे और इसी तरह सोन नदी जोगदहा पुल का भी मई 2024 तक में चालू कर दिया जाएगा । साथ ही वहु प्रतीक्षित एनएच39 सीधी सिंगरौली फोरलेन सड़क के कार्य को लेकर एमपीआरडीसी, ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हो चुकी है और इस कार्य को भी अब जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा ।
विधायक की तारीफ करते हुए जनमानस से कहा की ये आपके विधायक आप लोगों के काम के लिए जितना यहां सक्रिय रहते हैं उससे ज्यादा विधानसभा में सक्रिय रहते हैं।

इस अवसर पर प्रमुखरूप से अरुण परमार कलेक्टर सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, घनश्याम पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता, अजय पाठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली, प्रणव पाठक जनपद अध्यक्ष देवसर सहित प्रशासनिक अमला एवं भरी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »