Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्राइवेट बस चालक परिचालक कल्याण संघ शाखा हर्रई ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हिट एंड रन कानून के विरोध में तीन दिवसीय शांतिपूर्ण हड़ताल की दी सूचना

हर्रई(kundeshwartimes)- चालक परिचालक कल्याण संघ शाखा हर्रई के ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के नए कानून के तहत सड़क हादसे में वाहन से मौत होने पर तथा दुर्घटना स्थल से ड्राइवर के भागने पर 7 लाख रुपए का जुर्माना एवं 10 साल की सजा के प्रावधान का पुरजोर विरोध किया एवं तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल को 1 जनवरी 2024 से 3 जनवरी 2024 तक शांतिपूर्ण हड़ताल की सूचना दी।संघ का कहना है कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अल्प वेतन में कार्य करने वाले ड्राइवर पर सरकार का रुख अत्यंत सख्त है। यदि चालक एवं परिचालक आर्थिक रूप से सक्षम होते तो कम से कम मजदूरी पर ड्राइवरी नहीं करते, सरकार का यह निर्णय अनुचित है एवं इसके विरोध में चालक एवं परिचालक तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। ज्ञापन सौंपते समय संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सलामत उर्फ मून खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नामदेव,
विनीत पटेल एवं बड़ी संख्या में चालक एवं परिचालक उपस्थित रहे।

जन जीवन होगा प्रभावित

ड्राइवरो के 3 दिन की हड़ताल पर चले जाने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप होने से पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल की किल्लत स्वाभाविक है,इसके साथ ही अन्य रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं के आयात निर्यात तथा सड़क किनारे गुमठी या हाथठेला पर व्यापार करने वाले अत्यंत परेशान रहेंगे, फलस्वरुप आगामी तीन दिन आवागमन सहित अनेक प्रकार की समस्याएं अवश्यंभावी हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »