Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे सिलेंडर, चालक की मौत

सागर(kundeshwartimes)- केंट थाना क्षेत्र के भोजपुरा, रिछोड़ा के पास फोरलेन पर रविवार सुबह एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक में भरे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि सभी सिलेंडर खाली थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि ट्रक में पीछे से लगी जोरदार टक्कर की वजह से चालक सीट से उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। उधर, हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले सिलेंडरों को हटाकर यातयात बहाल किया।

यह है घटनाक्रम

केंट थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चोहान ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे एनएच 44 झांसी-लखनादौन हाइवे पर गढ़पहरा के आगे रिछोड़ा के पास इंडेन गैस कंपनी के खाली सिलेंडरों को लेकर जा रहे ट्रक को पीछे से कंटेनर से टक्कर मार दी। हादसे के बाद सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क के नीचे उतर गया, जबकि टक्कर मारने वाला कंटेनर डिवाइडर से टकराकर वहीं रुक गया। इस हादसे में सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाले कंटेनर का चालक व परिचालक मौके से भाग गए। टक्कर की वजह से ट्रक में लोड दर्जनों सिलेंडर पूरी सड़क पर बिखर गए थे, जिसके कारण रोड पर यातयात बाधित हो गया। सूचना के बाद केंट थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और सिलेंडरों को सड़क से हटाकर ट्राफिक क्लियर करवाया। चालक के शव की शिनाख्त कराई जा रही है। पीएम के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »