Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कांग्रेस मे बड़ा फैसला,जीतू पटवारी करेंगे लोकसभा प्रत्याशियों का फैसला, समिति में पटवारी अध्यक्ष, कमलनाथ बने सदस्य

भोपाल(kundeshwartimes)- लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। समिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को संयोजक जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को सदस्य बनाया गया है. राजनीतिक मामलों की समिति का अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी भंवर जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ, उनके पुत्र नकुलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ उनके पुत्र जयवर्धन सिंह भी हैं. प्रदेश चुनाव समिति में किसी भी महिला विधायक की नेता को शामिल नहीं किया गया है. चुनाव समिति में 34 नेताओं और राजनीतिक मामलों की समिति में 32 नेताओं को जगह दी गई है।

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का निर्णय लेगी समिति

 नव नियुक्त चुनाव समिति आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर फैसला करेगी। चुनाव समिति का अध्यक्ष जीतू पटवारी को बनाया गया है. जबकि समिति में उनके अलावा 33 सदस्य बनाए गए हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एमपी प्रजापति, आरिफ मसूद, दिनेश गुर्जर, यादवेंद्र सिंह बुंदेला, फूंदेलाल मार्को, महेश परमार, पीसी शर्मा, दिलीप सिंह गुर्जर, प्रवीण पाठक, संजीव शर्मा, रवि जोशी, तलवार सिंह लोधी, अजय मिश्रा, जगत बहादुर सिंह डागा, अशोक सिंह, राजीव सिंह शामिल हैं. इसमें प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सेवा दल के ऑर्गेनाइजर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को भी सदस्य बनाया गया है।

राजनीतिक मामले की समिति में 32 को जगह

 राजनीतिक मामलों की समिति में 32 नेताओं को जगह दी गई है. इसके अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अलावा संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को बनाया गया है. इस कमेटी में महिलाओं में झूमा सोलंकी, हिना कांवरे को शामिल किया गया है. समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह और नकुलनाथ सहित कुल 32 नेताओं को जगह मिली है।

जयवर्धन सिंह का कद बढ़ा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने नॉर्थ ईस्ट के 11 राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को सदस्य बनाया है. इस समिति में मध्य प्रदेश से जयवर्धन सिंह अकेले सदस्य हैं. समिति का अध्यक्ष पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे राणा के पी सिंह को बनाया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »