Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर गर्भग्रह में लगा सोने का दरवाजा, ऐसे 14 और लगाने की तैयारी

अयोध्या-(kundeshwartimes)- 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर की सुंदर तस्वीर सामने आ रही हैं. राम मंदिर के गर्भग्रह में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार पर सोने का दरवाजा लगाया गया है. मंगलवार को इस सोने के दरवाजे की तस्वीर सामने आई है. इसमें देखा जा सकता है कि बेहद सुंदर नक्काशी के साथ इस दरवाजे को बनाया गया है. इसके अंदर विराजमान प्रभु श्रीराम के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे।
बता दें कि मंदिर निर्माण की दिशा में अभी तक ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. वहीं, प्रथम तल का निर्माण कार्य भी 80 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। इसके बाद फिनिशिंग का काम होगा. वहीं, मंदिर के प्रमुख स्थान पर लगने वाले दरवाजों पर सोने की चद्दर लगाने का कार्य दिल्ली की एक प्रमुख आभूषण कंपनी कर रही है. इसके द्वारा भगवान राम के गर्भग्रह के गेट पर सोने की एक परत लगाई गई है. इसके अलावा अभी 14 अन्य दरवाजों पर भी ऐसे ही सोने की परत लगाई जाएगी. मंदिर में प्रवेश के लिए बनाया गया मुख्य मार्ग सिंह द्वार पहले ही बनकर तैयार हो चुका है. इसके अलावा मंदिर परिसर के बाहर की भूमि को भी समतल किया जा रहा है, जिससे 15 जनवरी से शुरू होने वाले अनुष्ठान में कोई असुविधा न हो।

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं. इसी तैयारी के तहत विभाग 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश में राम पादुका यात्रा निकालने जा रहा है. यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में लोक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के वन गमन पद पर 14 जनवरी यानी की मकर संक्रांति के दिन चरण पादुका यात्रा चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर कौशांबी की मंझनपुर, प्रयागराज के श्रीगवेरपुर, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर से होते हुए यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या के नंदीग्राम में पहुंचेगी. यह वही जगह है, जहां पर प्रभु श्री राम की चरण पादुका लेकर उनके भाई भरत कुटिया डालकर वहां रहे थे।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि चित्रकूट से शुरू हो रही इस यात्रा के दौरान संबंधित जिलों के सांसद, विधायक, जिला पर्यटन परिषद के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि के साथ लाखों लोग शामिल होंगे. रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पर्यटन विभाग द्वारा इस यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. पर्यटन मंत्री ने बताया कि 14 जनवरी को यह यात्रा शुरू हो रही है. इसके बाद लगातार 24 मार्च तक पूरे अयोध्या क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसके लिए अयोध्या में 25 प्रमुख स्थलों को चिह्नित करने के साथ ही 1200 मंदिरों को भी संस्कृति विभाग की ओर से चयनित किया गया है. जहां पर भजन, कीर्तन, रथ कलश यात्रा, राम कथा प्रवचन, रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा अयोध्या में करीब 35000 कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चयनित किया गया है. हर दिन करीब 500 से अधिक कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. यह सभी कलाकार संस्कृति विभाग द्वारा चयनित किए गए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »