Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेलवे में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर,अब प्रत्येक वर्ष नियुक्तियां करेगा रेलवे, प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं नियमित करने की तैयारी

नई दिल्ली(kundeshwartimes)-  रेलवे रोजगार देने की प्रक्रिया को व्यवस्थित, नियमित और व्यावहारिक करने जा रहा है। रेलवे में नौकरी के लिए युवाओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी हाल में ही करीब डेढ़ लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की है। इसके तुरंत बाद नई नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

कई श्रेणी के पद होंगे शामिल

वार्षिक आधार पर प्रारंभ होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में कई श्रेणी के पद शामिल होंगे फिलहाल रेलवे की ओर से लोको पायलट (एएलपी) के 5696 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के आवेदकों के लिए दसवीं पास के साथ आईटीआई की योग्यता अनिवार्य है।

वार्षिक आधार पर निकाली जाएंगी रिक्तियां

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि हर वर्ष सैकड़ों नई ट्रेनों की शुरुआत, नवीनतम तकनीक, हजारों किमी रेलवे ट्रैक का निर्माण एवं आधारभूत संरचना में व्यापक विस्तार के चलते बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत पड़ने वाली है। इसलिए रेलवे में पहले की तुलना में नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। रिक्तियां वार्षिक आधार पर निकाली जाएंगी।

हर साल हजारों की संख्या में रिटायर हो रहे कर्मचारी

रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रेलवे में हजारों की संख्या में पुराने कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। रिक्तियों का मूल्यांकन प्रत्येक छह महीने या कभी-कभी उससे भी कम अवधि के लिए किया जाता है। उल्लेखनीय है कि लोको पायलट श्रेणी में अभी कुल रिक्तियां 3190 हैं। किंतु इससे लगभग ढाई हजार ज्यादा पदों पर नियुक्ति होने जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »