Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोल घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव के बाद अब आरपी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

रायपुर(kundeshwartimes)-  कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित बनाए गए कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका ईडी की विशेष कोर्ट से खारिज हो गई है। इसके साथ ही दोनों की गिरफ्तारी अब तय मानी जा रही है। अब इस मामले की सुनवाई दो मार्च को होगी।
ईडी के अधिवक्ता धीरेंद्र नंदे ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत आवेदन पत्र में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष यह तर्क दिया था कि आरपी सिंह राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता हैं और उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। कोल घोटाले से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनके पक्षकार ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित हुए हैं तथा सहयोग करते रहे हैं, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाए। इस तर्क का ईडी के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच जारी है। पूछताछ और जांच में मिले इनपुट के आधार पर ही उन्हें आरोपित बनाया गया है। आरपी सिंह ने पूछताछ में खुद कबूल किया था कि उन्हें मीडिया मैनेजमेंट के लिए और पार्टी फंड से पैसा दिया गया था।

आरोपित निखिल चंद्राकर ने दिया पैसा

कोल मामले में आरोपित निखिल चंद्राकर ने भी कोल स्कैम का पैसा आरपी सिंह को देना स्वीकार किया था। इस पैसे को वह प्रदेश नेतृत्व के नेताओं द्वारा बताए गए लोगों को बांटता था। चूंकि मामला मनी लांड्रिंग का है इसलिए अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जाए। न्यायालय ने बचाव पक्ष और ईडी की ओर से प्रस्तुत किए गए तर्क सुनने के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम आवेदन खारिज कर दिया। इससे पहले इसी मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ओर से न्यायालय में पेश किए गए अग्रिम जमानत आवेदन को भी खारिज किया जा चुका है।

11 लोगों को बनाया गया है आरोपित

गौरतलब है कि ईडी ने कोयला घोटाले और मनी लाड्रिंग मामले को लेकर बीते वर्ष सितंबर महीने में पेश दूसरे पूरक अभियोजन परिवाद में 11 लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित अन्य नौ शामिल हैं। इन 11 आरोपितों में से ईडी निलंबित आइएएएस रानू साहू, निखिल चंद्राकर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »