Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भाजपा बदले की लगभग एक दर्जन जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक्शन मोड में भाजपा

भोपाल (न्यूज डेस्क कुंडेश्वर टाइम्स)- भाजपा जल्दी लोकसभा चुनाव से पहले एक दर्जन के लगभग जिलों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर, भोपाल, उज्जैन के साथ ही नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अध्यक्ष भी प्रभावित हो सकते हैं।

ग्वालियर चंबल तरफ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदले जाने की सुगबुगाहट चल रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पांच जिला अध्यक्षों को बदला है जबकि विधानसभा चुनाव के पहले बने जिलों में से तीन जिलों के अपने अध्यक्षों को बनाया है। इस तरह से 12 जनवरी और 26 जनवरी को 8 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें से 12 जनवरी को बड़वानी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी को हटाकर कमल नयन इंगले को जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

इधर मैहर, पांढुर्णा और मऊगंज जिला बनने के बाद यहां पर भाजपा ने अध्यक्षों की नियुक्ति की थी इसके बाद 26 जनवरी को पार्टी ने बालाघाट जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को हटाकर रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लदवे को हटाकर मनोज माने, रतलाम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाकर प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को हटाकर चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया है।

भाजपा संगठन ने हरदा जिले के जिला अध्यक्ष को भी बदला है। पांच जिलों के अध्यक्षों को बदलने के बाद जिला अध्यक्षों को बदलने का क्रम अभी भी थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी कुछ और जिला अध्यक्षों को बदलने का मन बना चुके हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »