Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतना जिले के कोठी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, 7 माह पहले ही हुई थी शादी

सतना(kundeshwartimes)  सतना जिले के कोठी कस्बे में सनसनीखेज मामला सामने आया. पति व पत्नी के बीच शादी समारोह में जाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान पति ने पत्नी को मार डाला और फिर खुद आत्महत्या का प्रयास किया. दोनों की 7 माह पहले ही शादी हुई थी. मामला कोठी थाना क्षेत्र शिवसागर ग्राम में रहने वाले नवविवाहित जोड़े का है. पति पत्नी के बीच उस वक्त झगड़ा हो गया, जब पत्नी ने अपने भाई के विवाह कार्यक्रम में जाने की जिद की. उसके पति ने पत्नी को विवाह में जाने से मना कर दिया.

शादी में जाने की बात पर विवाद

विवाह में जाने से मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पति ने सुसाइड करने का प्रयास किया. लेकिन इसी बीच परिजनों को जानकारी लग गई. परिजनों ने उसे बचा लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. जब पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की तो यह बात निकलकर सामने आई कि उसने ही हत्या की है.

पति ने अपराध स्वीकारा

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अपने भाई की शादी ने जाने के लिए जिद कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरन पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दोनों की करीब 7 माह शादी हुई थी. लेकिन मामूली विवाद में दंपती की गृहस्थी उजड़ गई. आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह का कहना है कि पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »