Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न,आपसी समन्वय से लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश।।आनूपपुर से गिरीश राठौड़ की रिपोर्ट

अनूपपुर(kundeshwartimes) शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं के तहत बैंकर्स हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैंकर्स के द्वारा हितग्राहियों के प्रकरणों में दस्तावेज में अगर किसी तरह की कमी पाई जाती है, तो संबंधित हितग्राही या विभागों से समन्वय कर उनके संज्ञान में लाएं। बिना समन्वय प्रकरणों में छोटी-छोटी कमियों के कारण रिजेक्ट न करें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की स्वरोजगारमूलक प्रकरणों में बैंकर्स द्वारा वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्‍ठ ने दिए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंकर्स तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने विभिन्न योजनाओं के बैंकवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण कर हितग्राहियों को बैंकर्स द्वारा ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रकरणों का समय से निराकरण किया जाए तथा लक्ष्य अनुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्वरोजगारमूलक योजनाओं में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों की समीक्षा कर मॉनीटरिंग की जाती है। जिससे यह आवष्यक है कि बैंकर्स स्वरोजगारमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण राशि का वितरण समय पर सुनिश्चित करें। जिससे शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्य की भी पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »