Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवसर जनपद के नौढ़िया पंचायत की सभी समग्र आईडी गायब,मचा तहलका,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

नगर परिषद सरई पहुंच गई सभी की समग्र आईडी,हितग्राही परेशान

सिंगरौली(kundeshwartimes)- जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत नौढ़िया की सभी समग्र आईडी गायब हो गई है बताते हैं कि नवगठित नगर परिषद सरई में भी एक नौढ़िया पंचायत है उसी पंचायत में सभी समग्र आईडी पहुंच गई है अब नौढीया आबाद एवं एवं नौढीया वीरान के सभी हितग्राहियों की समग्र आईडी नहीं मिल रही है फिलहाल यह बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है मामला सामने आने के बाद जनपद कार्यालय में तहलका मचा हुआ है वही जिम्मेदार अधिकारी पत्राचार करने में जरूर लगे हुए हैं लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं जा रहा है बताया जाता है कि पिछले दिनों मैपिंग कार्य के दौरान गड़बड़ी हुई जिस वजह से पंचायत की समग्र आईडी नव गठित नगर पंचायत सरई में पहुंच गई अब हितग्राही योजनायों के लाभ से वंचित हो रहे हैं फिलहाल जनपद के जिम्मेदारों ने बताया कि भोपाल से गड़बड़ी हुई है

मामले पर एक नजर

इन दिनों सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत नौढ़िया की सभी हितग्राहियों की समग्र आईडी गायब हो चुकी है पोर्टल पर समग्र आईडी नहीं मिल रही है वही यह खबर सामने आ रही है कि जनपद पंचायत देवसर से अलग होकर नवगठित नगर परिषद सरई स्थित एक नौढीया पंचायत है मैपिंग के दौरान इस पंचायत में सभी समग्र आईडी स्थानांतरित हो गई अब इस लापरवाही का जिम्मेदार किसे ठहराया जा रहा है यह तो बताना मुश्किल है लेकिन इतना जरूर है कि इसे बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है

मचा तहलका

इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद जनपद कार्यालय देवसर मैं तहलका मचा हुआ है क्योंकि पूरे ग्राम पंचायत के हितग्राहियों की समस्त समग्र आईडी गायब है इस वजह से पंचायत के सभी हितग्राही जनपद का चक्कर लगा रहे हैं फिलहाल अभी तक सिर्फ पत्राचार का दौर चल रहा है लेकिन बिगड़ चुके व्यवस्था में सुधार अभी तक नहीं हो पाया है

तो कौन लेगा जिम्मेदारी

जिस तरह से पूरे पंचायत की समस्त समग्र आईडी गायब हो गई और हितग्राही लाभ से वंचित हो रहे हैं ऐसे में निश्चित रूप से बड़ी लापरवाही मानी जा रही है, अब देखना यह होगा कि इस लापरवाही का जिम्मेदारी कौन लेगा फिलहाल अभी तक तो जनपद के जिम्मेदारों का कहना है कि भोपाल से गड़बड़ी हुई है जनपद कार्यालय देवसर के सीईओ ने इस संबंध में कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखा है लेकिन बताया जाता है कि अभी तक उस पत्र का कोई असर नहीं हुआ है

इनका कहना है

कुछ लापरवाही की वजह से गड़बड़ी हो गई है,अति शीघ्र सुधार करने की कोशिश की जा रही है

गजेंद्र सिंह नागेश
सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »