Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेत खदानों की सीमा का निर्धारण नहीं हुआ और शुरू हो गया उत्खनन,सहकार ग्लोबल कंपनी करा रही उत्खनन, कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर के कारी और जियावन में पीसी मशीन कर रहीं नदी का सीना छलनी

सिंगरौली(kundeshwartimes)- सिंगरौली जिले में रेत खदानों का टेंडर नया होने के बाद ठेकेदार की मनमानी शुरू हो गई, है , बताते हैं कि अभी तक खदानों की सीमा का निर्धारण नहीं कराया गया और जहां मर्जी वही रेत का उत्खनन कार्य शुरू कर दिया गया है, उदाहरण स्वरूप रेत खदान जियावन में सिर्फ एक पोल खड़ा कर दिया गया है अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक पोल के सहारे सीमा का निर्धारण कैसे किया जा सकता है आगे पीछे कहीं भी अन्य दूसरा पोल नजर नहीं आता इसी तरह से कारी का भी हाल है बताते हैं कि कारी में भी सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है और जहां मर्जी वही रेत का उत्खनन कार्य शुरू कर दिया गया है,कुल मिलाकर महान नदी जियावन तथा कारी में खुलेआम मनमानी चल रही है और खनिज विभाग के जिम्मेदार इस मनमानी का तमाशा देख रहे हैं, चिंता का विषय यह है कि अभी इसी महीने से रेत उत्खनन का कार्य प्रारंभ हुआ है और जब शुरू से ही लीज से बाहर का उत्खनन हो रहा है तो आगे क्या हाल होगा यह अपने आप में विचारणीय पहलू है यदि यही स्थिति रही तो महान नदी का अस्तित्व को खत्म कर ही दिया जाएगा साथ ही सरकार की राजस्व के रूप मे भारी छाती पहुंचेगी

कारी और जियावन में चल रही मनमानी

इन दोनों सहकार ग्लोबल कंपनी द्वारा देवसर क्षेत्र के महान नदी स्थित कारी एवं जियावन खदान में लीज से बाहर रेत का उत्खनन करने का आरोप लगाया जा रहा है,बताते हैं कि इन खदानों में अभी तक लीज का निर्धारण नहीं कराया गया है और पीसी मशीन लगाकर धड़ल्ले से रेत का उत्खनन भारी मात्रा में किया जा रहा है

खनिज विभाग देख रहा तमाशा

नया टेंडर होने के बाद ठेकेदार द्वारा रेत खदानों में मनमानी तरीके से उत्खनन कराया जा रहा है और खनिज विभाग के जिम्मेदार इस मनमानी का तमाशा देख रहे हैं, ऐसे में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »