Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 50 से अधिक नेता भाजपा में हुए शामिल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

भोपाल(kundeshwartimes) मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल सहित 50 से अधिक सरपंच, ब्लॉक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा जबलपुर जनपद के भी कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

कांग्रेस नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से आए सभी नेताओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एक परिवार की तरह है। हम सब परिवार के लिए काम करेंगे और इस बार छिंदवाड़ा में जीत दर्ज करेंगे।

एमपी की सभी सीटों पर जीत का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएंगे। साथ ही वोट प्रतिशत के मामले में इतिहास रचेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने आशा गोटिया को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में लोगों ने संकल्प लिया है कि इस बार भाजपा को जीत दिलाएंगे और केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, विधायक नीरज सिंह एवं जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »