Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,20000 रू की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों हुआगिरफ्तार,कार्यवाही जारी,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सीधी(kundeshwartimes)- सीधी जिले में एक बार फिर से रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त के हाथों चढ़ा है। एक तरफ जहां लगातार लोकायुक्त की टीम रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

*20.000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया घूसखोरी पटवारी रीवा लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
??????????

वहीं रिश्वतखोरों के हौसले दिनों दिन बुलंद भी होते जा रहे हैं। वहीं 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बिक्री की गई जमीन का बंटवारा एवं नक्सा तरमीम करने की एवज में 20000 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम द्वारा ट्रैप किया गया है। ट्रैप कि यह कार्रवाई सीधी जिले में संपन्न हुई है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता धनेंद्र सिंह भदौरिया निवासी नेहरू नगर रीवा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अजय कुमार पटेल हल्का पटवारी तितिरा शुक्लान तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी द्वारा उनकी बिक्री की गई जमीन का बंटवारा एवं नक्शा तरमीम करने की एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। लोकायुक्त एसपी श्री धाकड़ ने बताया कि शिकायत को सत्यापित करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा सीधी तिराहे में रोड पर 20000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को ट्रैप किया गया है। कार्रवाई फिलहाल जारी है।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »