Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

BPL कार्ड बनाने के बहाने रोजगार सहायक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

सतना(kundeshwartimes)- बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर एक रोजगार सहायक ने गरीब महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रोजगार सहायक जहां लगातार गरीब महिला को धमका रहा था वही उसे कार्ड बनवाने की लालच भी दे रहा था। लगातार रोजगार सहायक द्वारा दी जा रही धमकी और उस संबंध बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रोजगार सहायक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उक्त वारदात जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत ककलपुर के ग्राम रोजगार सहायक मुकेश पांडेय पिता हनुमान प्रसाद पांडेय को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बताया गया कि आरोपी रोजगार सहायक मुकेश पांडेय ने एक गरीब महिला की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल हो सके। इसके लिए वह रोजगार सहायक से पिछले कई दिनों से मिन्नतें कर रही थी।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

मुकेश ने उसे कार्ड बनाने का भरोसा देकर झांसे में लिया और कागजात लेने के बहाने गत 22 फरवरी को महिला के घर पहुंच गया। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। रोजगार सहायक ने महिला के साथ ज्यादती की। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और घटना की शिकायत दर्ज कराई। बेला पुलिस चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता और सब इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र वर्मा ने दबिश देकर रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »