Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खजुराहो में बनेगा देवलोक मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा बागेश्वर धाम में कन्याओं के विवाह का खर्च उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार

छतरपुर(kundeshwartimes)-  महाशिवरात्रि पर खजुराहो स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मतंगेश्वर महादेव के सामने जितना बड़ा भगवान का शिवलिंग है, उसके सामने नंदी गृह का अभाव है। महाकाल के महालोक के समान जो भी योजना इस देवलोक के लिए बनेगी मध्यप्रदेश सरकार उसे पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि सरकार बनने के साथ ही हमने निर्णय किया है कि सभी देवस्थान की चिंता करके जीवंत इकाई के नाते से मंदिर में पूजा हो, सामाजिक रूप से मंदिर संस्कार के केंद्र बनें। खजुराहो में देश-दुनिया के लोग आते हैं। सभी के आने का एकमात्र कारण यहां मंदिरों की श्रृंखला है। मतंगेश्वर महादेव मन्दिर के साथ पूरे क्षेत्र के नवीनीकरण, उन्नतीकरण के लिए जो निर्माण कार्य होंगे उन्हें कराया जाएगा। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी उनके साथ थे।

अक्षय तृतीया पर बागेश्वर धाम में होने वाले 157 गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह का खर्च उठाएगी सरकार

बागेश्वर धाम पर 157 गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर भी इस तरह का भव्य आयोजन करें, आयोजन का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी। उन्होंने खजुराहो के मंदिरों की जीर्ण शीर्ण मूर्तियों को बदले जाने की मांग पर कहा जो भी पुराने मंदिर हैं उनका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »