Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिहावल एवं बहरी में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,मरीजों के बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों में आवश्यक सभी व्यवस्था की जाएगी- विश्वामित्र पाठक।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- शनिवार को विधानसभा सिहावल के बहरी एवं सिहावल क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही मरीजों के बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने सिहावल एवं बहरी में आयोजित आशा कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में ब्यक्त किए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी के प्रभारी सुमित वर्मा द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं सुविधाओं से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकताओं से अवगत कराया। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मानदेय समय पर दिलाने, कार्य के लिए शासन से मिलने वाले पारिश्रमिक को समय पर दिलाने एवं अन्य आवश्यकताओं से अवगत कराने पर अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। एनआरएचएम में सिहावल में पदस्थ लेखापाल द्वारा आशाओं के मानदेय में कटौती करने, समय पर राशि न जारी करने सहित कई शिकायतों पर लेखापाल के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड के कार्य में आशा कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं से अवगत होते हुए मोबाइल उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तर पर पहल करने की बात कही। आशा कार्यकर्ताओं को कार्य के सिलसिले में अस्पताल आने पर उनके ठहरने, विश्राम के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीड है मैदानी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी है आशा कार्यकर्ता की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने एसडीएम एवं बी एम ओ को उनके स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया सिहावल क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।सम्मेलन पश्चात अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार के साथ ही मरीजों को वेहतर उपचार दिलाने की बात कही।

इनकी रही उपस्थिति

उक्त अवसर पर मुख्यरूप से एस पी मिश्र एसडीएम, डाo संजय पटेल बी एम ओ, मुन्नालाल वर्मा बीआरसीसी, अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, अखिलेश त्रिपाठी एनआरएलएम, डाo अमित वर्मा, इंद्रभान सिंह नायब तहसीलदार, डाo विश्वास, भूपेंद्र पांडेय, पुनीत सिंह, दिलीप सोनी, सिद्धार्थ गौतम, जितेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा, बबलू सिंह पूर्व जनपद सदस्य, रामलाल विश्वकर्मा, रितेश गुप्ता, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य जन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »