Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने ग्रहण किया कार्यभार, आचार संहिता पालन करने संबंधी हुई प्रेस वार्ता ।। कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

मतदान केंद्र और प्रेस के आदर्श आचार संहिता का पालन करने संबंधी दी गई जानकारियां

सिंगरौली(kundeshwartimes)- नवागत कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आचार संहिता प्रभावी हो गई है 19 अप्रैल को सीधी संसदीय क्षेत्र में चुनाव होगा। निर्वाचन के दौरान कोई भी अप्रिय सूचना मिलती है तो जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर वह सहायक रिटर्निग ऑफिसर के साथ मुझे व्यक्तिगत तौर पर दे सकते हैं।
कलेक्टर श्री शुक्ल ने प्रेस वार्ता में मतदाताओं की संख्या में आए परिवर्तन, मतदान केंद्र और प्रेस के आदर्श आचार संहिता का पालन करने संबंधी जानकारियां दी।
ने मीडिया से कहा कि चुनाव में कई बार समाचार पत्रों से खबर मिलती है कि चुनाव प्रभावित करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं इसकी सूचना आप तत्काल रिटर्निंग ऑफिसर को दे सकते है जिसके खिलाफ विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी। मीडिया से हमेशा सहयोग मिलता है और यह जन जागरूकता का सबसे बड़ा माध्यम है। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले के चितरंगी, सिंगरौली और देवसर में 710856 मतदाता है। जिनमें पुरूष मतदाता 369164 तथा महिला मतदाता 341685 तथा तृतीय लिंग के 7 मतदाता है। विधानसभा वार मतदाता में विधानसभा चितरंगी-79 में कुल 251799 मतदाता, जिनमें पुरूष मतदाता 130265 एवं महिला मतदाता 121534 मतदाता है। इसी प्रकार विधानसभा विधानसभा सिंगरौली-80 में कुल 216744 मतदाता, जिनमें पुरूष मतदाता 114062 एवं महिला मतदाता 102677 मतदाता है। जबकि विधानसभा देवसर -81 में कुल 242313 मतदाता, जिनमें पुरूष मतदाता 124837 एवं महिला मतदाता 117474 मतदाता है। मतदाता सूची में 80 साल से ऊपर 4037 सीनियर सिटीजन वोटर है। जबकि 18 से 29 वर्ष की आयु के 20020 मतदाता है. जबकि तृतीय लिंग के 7 मतदाता है। इस लोकसभा चुनाव में जिले में 710856 मतदाता है। जिसमें पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है. वहीं कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम काटे गए हैं. कलेक्टर ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार सहित अन्य कार्यों में खर्च पर नजर रखने के निर्देश मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ में आए हुए पर भी पहली नजर रखने की हिदायत दी गई है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »