Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियाें को एक विषय में मिलेगा दो अंक बोनस

भोपाल(kundeshwartimes)-  मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बारहवीं के सात लाख से अधिक विद्यार्थियों को रसायनशास्त्र में बोनस के दो अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा बारहवीं के गणित में चार प्रश्नों के आदर्श उत्तर में त्रुटि होने पर भी विद्यार्थियों द्वारा अन्य विधि से सही हल किए जाने पर भी अंक प्रदान करने के किए जाएंगे। वहीं 12 के जीवविज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, फसल उत्पाद एवं बागवानी, कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान व उच्च गणित और 10वीं के गणित व अंग्रेजी विषय में आदर्श उत्तर में त्रुटि सुधार कर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मंडल के मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब तक 50 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है। हालांकि मंडल ने 15 अप्रैल तक का लक्ष्य तय किया है, लेकिन वर्तमान में नौवीं व 11वीं और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। वहीं, माशिमं का 10वीं व 12वीं का परिणाम अप्रैल अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें, कि 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

मूल्यांकन के पहले मंडल की कमेटी द्वारा सभी प्रश्न-पत्रों की जांच की गई।इसमें कई प्रश्नों के आदर्श उत्तर में गलती निकली है।वहीं 12वीं के रसायनशास्त्र में दो प्रश्नों में त्रुटि पाई गई है।इसे लेकर मंडल ने विद्यार्थियों को बोनस के अंक दिए है।रसायनशास्त्र में सेट ए के प्रश्न क्रमांक 5 का बिंदु क्रमांक 2 में पूछा गया सवाल तुल्यांकी चालकता की इकाई पाठ्यपुस्तक से बाहर से प्रश्न पूछे जाने के कारण एक बोनस अंक सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा।इसी प्रश्न पर बी, सी व डी के विद्यार्थियों को भी मिलेंगे।वहीं सेट एक के प्रश्न क्रमांक 2 के बिंदु क्रमांक छह में अंग्रेजी माध्यम में अनुवाद की त्रुटि होने के कारण प्रश्न के अर्थ में परिवर्तन हो जाएगा।इससे मूल्यांकन में स्थिति अस्पष्ट हो जाएगी।इस कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को एक अंक का बोनस मिलेगा।इसी प्रश्न के लिए सेट बी,सी व डी के विद्यार्थियों को भी बोनस अंक मिलेगा।

10वीं व 12वीं के इन विषयों के आदर्श उत्तर में त्रुटि

दसवीं के अंग्रेजी में सेट ए के उत्तर क्रमांक 8 में आदर्श उत्तर में त्रुटि सुधार कर मूल्यांकन करें। वहीं गणित में सेट ए का उत्तर क्रमांक 10, सेट बी में उत्तर क्रमांक 15, सेट सी में उत्तर क्रमांक 7 व सेट डी में उत्तर क्रमांक 13 के आदर्श उत्तर में त्रुटि सुधार किया गया है। इसी तरह 12वीं के सात विषयों के आदर्श उत्तर में त्रुटि सुधार कर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »