Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों में पंहुचे अमरवाड़ा विधायक शाह,किसानों को मुआवजा दिलाने अधिकारियों से दूरभाष पर किया संपर्क।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes)- रविवार को हुई बे मौसम बारिश से हर्रई क्षेत्र के ग्राम करेर,कमकासुर, मेंढ़की एवम् छाताकला में किसानों को अत्यंत नुकसान हुआ है।आंधी तूफान से किसानों की अतिरिक्त आय के स्रोत महुआ,अचार,आम के अनेकों पेड़ धारासायी हो जाने के साथ साथ रबी की फसल से लहलहाते खेतों की फसल चौपट हो जाने के कारण किसान मायूस हो गए हैं। किसानों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम करेर पहुंचे अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने सभी खेतों का भ्रमण किया एवं किसानों को नुकसान की भरपाई हेतु शासन से मुआवजा दिलाने सक्षम अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया।

अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा से लेकर, शादी विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भरण पोषण के लिए एकमात्र कृषि पर निर्भर आदिवासी समुदाय के छोटे किसान प्रकृति की मार से अत्यंत व्याकुल हैं। प्रभावित किसानों ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष रोते हुए अपनी पीड़ा सुनायी। ग्राम करेर एवम् कमकासुर में लगभग सैकड़ो किसान इस आपदा का शिकार हुए हैं। अमरवाड़ा विधायक शाह ने अपने भ्रमण के दौरान पाया कि कुछ खेतों में ओलावृष्टि के कारण शत प्रतिशत नुकसान किसानों को हुआ है।

यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग द्वारा सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो गरीब आदिवासी किसान अपने भरण पोषण के लिए पलायन करने मजबूर होंगे। इस दौरान विधायक शाह के साथ ग्राम पंचायत करेर सरपंच दीवान सिंह वाडिवा, ज्ञानसा मर्शकोले पटैल,धनलाल वाडिवा,चमरू लाल,नरेश उइके एवम् अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »