Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण मामले में बड़ा खुलासा इंदौर पहुंचकर दोस्तों के साथ रची किडनैपिंग की साजिश,विदेश जाना चाहती थी छात्रा

शिवपुरी(kundeshwartimes)- कोटा में अपहृत हुई जिले के बैराड़ के स्कूल संचालक की बेटी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि छात्रा के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है। छात्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची है। छात्रा और उसका एक दोस्त विदेश में पढ़ाई करना चाहते थे और उसके लिए रुपयों का इंतजाम करने यह पूरी झूठी कहानी रची थी। कोटा पुलिस ने छात्रा के एक साथी को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी गिरफ्तारी की बात स्वीकार नहीं की है। छात्रा और उसका एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार बैराड़ के निजी स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ को 18 मार्च को वाट्सएप पर उसकी बेटी काव्या धाकड़ की रस्सी से हाथ पैर बंधी तस्वीरें भेजीं और उसे छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की फिराैती मांगी। कोटा में छात्रा के साथ ऐसी घटना होने की बात सामने आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जब जांच की तो सामने आया कि छात्रा ने कोचिंग में प्रवेश ही नहीं लिया है। इसके अलावा स्वजन जिस हास्टल में रहना बता रहे हैं वहां भी वह नहीं रह रही थी।
कोटा पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन के अनुसार छात्रा काव्या तीन अगस्त को उसकी मां के साथ कोटा आई थी। यहां उसने एक कोचिंग पंजीयन का फार्म लिया था और एक हास्टल में रहने का तय करके उसकी मां उसी दिन वापस लौट गई थी। इसके बाद छात्रा पांच अगस्त तक कोटा में रही और फिर इंदौर चली गई। पुलिस ने जब अनुसंधान किया तो यह स्पष्ट हो गया था कि छात्रा के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है।

सूत्रों की मानें तो यह पूरी साजिश को काव्या ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था जिसमें एक दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे यह पता चला कि छात्रा इंदौर में थी। पुलिस के अनुसार अभी छात्रा काव्या धाकड़ और उसका एक दोस्त पकड़ में नहीं आया है। काव्या के दोस्त ने पुलिस को बताया है कि काव्या और उसका दूसरा दोनों विदेश में जाना चाह रहे थे। उन्हें लग रहा था कि यहां पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए माता-पिता से रुपये मांगे।

इंदौर के फ्लैट की किचन से भेजी तस्वीरें

पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ता बनकर जो तस्वीरें काव्या के पिता को भेजी गई हैं वह उसकी युवक के फ्लैट की हैं जो पुलिस की मदद कर रहा है। वह तस्वीरें फ्लैट की किचन में ली गई हैं। कोटा पुलिस की एक टीम इंदौर और एक टीम अब भी जयपुर में मौजूद है। पुलिस को छात्रा के पिता ने जो घटनास्थल बताया था वहां भी पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक डा. दुहन ने अपील है कि काव्या और उसका दोस्त जहां भी हैं वे अपने परिवारजन से संपर्क कर लें या फिर निकटतम थाने में चले जाएं। उनकी सुरक्षा सबसे अहम है।

पिता ने जिन तीन युवकों का नाम लिखाया, उनका मामले से संबंध नहीं

घटना के बाद रघुवीर धाकड़ ने तीन युवकों पर संदेह जताया था। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब काव्या इंदौर रहती थी तब भी उसके साथ घटना हो चुकी है। उन्होंने अनुराग सोनी, हर्षित और पोहरी के जरिया खेड़ा निवासी रिंकू धाकड़ पर संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार इन तीनों युवकों का घटना से कोई संबंध नहीं है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »