Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आदर्श आचरण संहिता का नारायणपुरा ग्राम पंचायत द्वारा खुला उल्लंघन,सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अभी तक नहीं की गई कार्रवाई।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह(kundeshwartimes)- हटा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नारायणपुरा का मामला जहा पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि तय होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागु हो चुकी है। निर्वाचन आयोग व आला अधिकारीयों ने अधिनस्थों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जनपद पंचायत हटा कि ग्राम पंचायत नारायणपुरा में यात्री प्रतीक्षालय पर पूर्व विधायक का नाम विधानसभा चुनाव के पहले से भी लिखा हुआ है। यु तों ग्राम पंचायत को इन्हें हटवाने की जिम्मेदारी सौपी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आचार संहिता लागु होने के बाद भी प्रशासन की नजर इन पर नहीं पड़ रही और स्थिति पुरानी हैं। मालुम हो कि आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके तहत सरकारी सम्पति पर पार्टियों के होर्डिग, पोस्टर, बेनर व बाल पेंटिग नहीं की जा सकती निजि सम्पति मालिक की अनुमति मिलने पर ही उपरोक्त साम्रगी लगाई जा सकती हैं। ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक व समस्त कर्मचारी टीमों को बोर्ड पोस्टर बेनर होर्डिंग हटाने के कार्य में लगाया गया था।
जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच जसवेंन्द्र यादव से बात की तो उन्होंने बाद ही चौकाने वाला जवाब दिया उनका कहना था कि पिछले चुनाव में वानस से पुतवाया गया था लेकिन पानी की वजह से निकल गया होगा, जब उनसे पूछा गया कि पेंट ऐसे ही नहीं निकलता तो उनका कहना था कि पेंटर भेजा था अब पता नहीं क्यों रंग नहीं चढ़ा।

इनका कहना है

अगर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन किया है तो नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
बीएस यादव, सीईओ जनपद पंचायत हटा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »