Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कांग्रेस से भाजपा में आए कमलेश शाह का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes) छिंदवाड़ा जिले की बहुचर्चित अमरवाड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह,बड़ी बहन जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम के साथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर तथा क्षेत्र के समुचित विकास के उद्देश्य से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजा कमलेश प्रताप शाह ने विधानसभा सदस्य के पद से तथा कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया। शनिवार को श्री शाह के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा मंडल हर्रई के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों के साथ आतिशबाजी कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक दबदबा रखने वाले हर्रई राजघराने के राजा कमलेश प्रताप शाह का छिंदवाड़ा जिले के सीमावर्ती ग्राम कुंडाली में सर्वप्रथम नाचते गाते हुए क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की तत्पश्चात रास्ते में जगह-जगह स्वागत होते हुए हर्रई नगरवासियों ने राजमहल परिवार का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया। राजमहल परिवार द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया जाना छिंदवाड़ा पांढुरना लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की जीत की संभावना से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 में श्री शाह ने 25000 मतों के बड़े अंतर से विजय श्री प्राप्त की थी, तथा स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा था।

इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज नेमा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभुदयाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता,युवा नेता राकेश डेहरिया,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सेन,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे,मनबोध बघेल, भाजपा मंडल हर्रई महामंत्री योगेश शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा,मंजू प्रसाद तिवारी,द्वारका प्रसाद गुप्ता,आशीष नेमा,हरिचरण सेन, डॉ प्रशांत शर्मा, लक्ष्मी बकलवार,संदीप मुछौरिया, एस पी पेठे,ईश्वर यादव,सोनू यादव,श्याम साहू,मंडल महामंत्री सुरलाखापा दयाराम धुर्वे,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश नेमा,नित्तू साहू,राजेश घोषी,अजय डेहरिया,राजेंद्र साहू,दीपक नायक, ऋषि साहू,विनोद वर्मन, अंशु सोनी,आशुतोष चौकसे,अंकुर साहू, सहित परतापुर शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »