Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खेतों में आग का तांडव, लाखों का नुकसान 7 किसानों की 3 बीघा खेतों के खड़ी पकी-पकाई फसल जलकर हुई ख़ाक,गुढ़ विधायक पहुंचे मौके पर किया निरीक्षण

गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर की पीड़ित किसानों से मुलाकात अधिकारियों को तत्काल मुआवजा देने दिए निर्देश

रीवा(kundeshwartimes)- गुढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसा में गुरुवार को कई किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में आग भड़क गई। इस घटना कई बीघा खेत में खड़ी गेंहू की पकी पकाई फसल जलकर ख़ाक हो गई।आग की इस घटना में किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।
ग्राम पंचायत बैसा में (गुरुवार) दोपहर तीन बजे खेतों में अचानक से आग उठती हुई देखी गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने किसानों की गेहूं की फसलों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खेतों को काट कर और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था।जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक करीब सात किसानों के करीब 3 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। आग की इस घटना में किसान रामलाल शुक्ला, संजीव पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, रंजेश पाण्डेय की गेंहू की फसल जलकर ख़ाक हुई हैं। जिससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। आग का कारण बीच खेत में लगे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है।

विधायक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

जैसे ही आग की घटना की जानकारी गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह को मिली तो वह तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित किसानों के साथ निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द- जल्द मुआवजा दिया जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »