Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ट्रैक्टर इंजन में लगी आग,मां बाप के सामने धू-धूकर जल गया नौजवान पुत्र,3 घंटे बाद पहुंचा फायरब्रिगेड।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- बीती रात करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसे ने मकरी गांव के गुप्ता परिवार को बिचलित कर दिया है।मॉ-पिता एवं बड़े भाई व भतीजी के नजरों के सामने धू-धूकर एक नौजवान युवक नरेन्द्र गुप्ता दम तोड़ दिया।इस ह्दय विदारक घटना को सून कर हर किसी की रूह कांप जा रही है।घटना सरई थाना क्षेत्र के ओबरी मार्ग के मुख्य मार्ग के बकहुल के समीपी नागपानी जंगल की वारदात है।जहां साप्ताहिक बाजार कर वापस ट्रैक्टर से कैलाश गुप्ता का परिवार घर आ रहा था कि बेकाबू ट्रैक्टर के अगला टायर ब्लॉस्ट हो गया और ट्रैक्टर इंजन के पलटते ही आग लग गई। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना में चालक नरेन्द्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष ट्रैक्टर इंजन एवं आग के चपेट में आने से धू-धूकर जल गया। दरअसल हुआ यूॅ था कि ग्राम मकरी निवासी कैलाश प्रसाद गुप्ता हमेशा की तरह साप्ताहिक बाजार करने के लिए ट्रैक्टर में कपड़े का सामान लेकर सरई गया हुआ था।साप्ताहिक बाजार में स्वयं के साथ-साथ अपनी पत्नी मुन्नी देवी उम्र 55 वर्ष, दो बेटे अरूण उम्र 40 वर्ष, नरेन्द्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष एवं पुत्री खुशी उम्र 12 वर्ष को लेकर गये हुये थे। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर में कपड़े की सामग्री एवं परिवार के साथ वापस घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर इंजन का अगला चक्का का टायर ब्लॉस्ट होते ही पलट गया।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर जैसे ही पलटा उसमें आग लग गई और नरेन्द्र गुप्ता को आग पकड़ ली।जिसे बचाने के लिए ट्रैक्टर में सवार नरेन्द्र की मॉ-पिता, भाई व अन्य गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद चीख पुकार कर हर संभव कोशिश करते रहे।इसके बावजूद नरेन्द्र को बचाने के लिए सारे प्रयास विफल हो गये। मॉ-पिता,भाई एवं पुत्री के नजरों के सामने नरेन्द्र धू-धूकर जल कर काल के गाल मे समा गया। अब वहां घटनास्थल पर केवल नरेन्द्र गुप्ता का अवशेष ही रह गया।इस हादसे में कै लाश गुप्ता जहां हाथ बचाने के चक्कर में झूलस गया। वही मृतक की मॉ के हाथ-पैर दोनों टूट गये। शेष अन्य को भी गंभीर चोटे लगी हैं। ट्रैक्टर में मृतक का परिवार ही सवार था।जिनकी संख्या पॉच बताई जा रही है।
रहागीरों ने किया अनसुनी
मृतक नरेन्द्र के परिजनों के अनुसार जिस वक्त बेकाबू ट्रैक्टर के पलटने से आग लगी और उसे बचाने के लिए चीख पुकार करते रहे।उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीर अनसुनी कर चलते गये।अंतत: जब आस-पास के गांव के लोगों को आवाज सुनाई दी। तब ग्रामीण घटनास्थल पहुंच बचाव कार्य में जुट गये।लेकिन तब तक में नरेन्द्र इस दुनिया को छोड़ कर चल बसा था।घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों के द्वारा उपचार के लिए सरई अस्पताल रवाना किया गया।

3 घंटे देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड

जानकारी के मुताबिक घटना के आधा घंटे बाद स्थल पर पहुंचे गामीणों द्वारा तकरीबन 12 बजे जेपी के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी गई लेकिन बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे जेपी मझौली का फायर ब्रिगेड पहुंचा। लेकिन तब तक सब कुछ साफ हो चुका था। घटनास्थल पर कंकाल के अलावा कुछ भी नजर नही आया। इधर ग्रामीण का कहना है कि यदि थाना या पुलिस चौकी में एक भी फायर बिग्रेड मशीन होती तो आगजनी की घटना पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता था। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की नाकामी का दुष्परिणाम है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »