Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शहीद पिता की बेटी का कन्यादान करने पहुंचे फौजी,अचानक यह सब कुछ होता देख सभी की आंखें हो गई नम

अलवर(kundeshwartimes)- हमारे देश सीमा की सुरक्षा तक ही सीमित नही रहती वह एक परिवार के तौर पर भी अपना धर्म निभाने में पीछे नही है।

ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर शहर से खबर है कि चार बेटियों के पिता साल 2010 में शहीद हो गए। जब पहली बेटी की शादी होने लगी तो पिता की याद में वह खूब रोई, लेकिन जब पिता के फौजी साथी विवाह स्थल पहुंचे और पिता की तरह बेटी का कन्यादान किया तो वहां पर मौजूद लोगों की आखें नम हो गई। इस शादी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर आर्मी के लिए लगातार कमेंट कर रहे हैं।

सीआरपीएफ में थे बेटी के पिता

दरअसल अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में दुब्बी गांव में रहने वाले राकेश मीणा सीआरपीएफ में थे। वे साल 2010 में शहीद हो गए थे। गांव में उनकी एक प्रतिमा भी बनाई गई थी। परिवार में चार बेटियां थीं। पहली बेटी सारिका की शादी 23 अप्रैल को हुई। लेकिन पिता मौजूद नहीं थे। सारिका अपने पिता को याद ही कर रही थी कि फेरे से कुछ घंटों पहले बड़ी संख्या में सीआरपीफ के फौजी वहां आ पहुंचे।

उपहार में दिए रुपये,कपड़े,गहने और फ्रीज, टीवी,कूलर,वाशिंग मशीन

उन्होनें पिता की तरह फर्ज निभाया। विशेष कोष के जरिए एक लाख पचास हजार रूपए सारिका को दिए गए। उसके अलावा फौजी साथियों में से किसी ने फ्रीज, टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर समेत कपड़े और गहने दूल्हा एवं दुल्हन को उपहार में दिए। भाई की तरह दुल्हन को चुनरी ओढाई, कन्या दान सेना के अफसर ने किया। गांव में शहीद की बेटी की शादी में ऐसा माहौल देखकर लोगों की आखें नम हो गई। शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »