Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कल होना था रिटायर और आज हो गए जेडी निलंबित साथ में पांच और अधिकारियों पर गिरी गाज,सेवा निवृत्त के एक दिन पहले जेडी को प्रशासन ने किया निलंबित

रीवा/ शहडोल (kundeshwartimes)-
संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन रीवा को 30 अप्रैल को रिटायर होना था। उनके विदाई कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी उन पर डभौरा नगर परिषद में हुए फर्जी भर्ती घोटाले के मामले में गाज गिर गई। जेडी नगरीय प्रशासन को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दो और सीएमओ सहित तीन और कर्मचारियों पर गाज गिरी है। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया!

नगरीय प्रशासन रीवा एवं शहडोल में जेडी के पद पर पदस्थ आरपी सोनी को उनके सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पूर्व एक मामले को लेकर निलम्बित कर दिया गया ! नगरीय प्रशासन रीवा एवं शहडोल में जेडी के पद पर पदस्थ आरपी सोनी को उनके सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पूर्व एक मामले को लेकर निलम्बित कर दिया गया। नगरपरिषद डभौरा में पदस्थ रहते कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगा था। जांच के बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। नगर परिषद डभौरा जिला रीवा का गठन 20 सितम्बर 2018 को हुआ था। यहां कर्मचारियों की आवश्यकता पूर्ति के लिए एक प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाने के उपरांत यह निर्णय लिया गया। गड़बड़ी की जांच के लिए शासन स्तर से तीन सदस्यी जांच समिति गठित की थी।

पहले नंबर पर जेडी का बेटा आशीष का नाम

नगर परिषद डभौरा के गठन 20 सितम्बर 2018 पर सचिव ग्राम पंचायत डभौरा, अकौरिया, मगडौर, गेदुरहा, कोटा, पनवार एवं लटियार द्वारा उक्त ग्राम पंचायतों में नियमित, संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत 50 कर्मचारियों की सूची प्रपत्र में तैयार कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डभौरा को सौंपी गई थी। सचिव ग्राम पंचायत लटियार द्वारा प्रपत्र-स में जो सूची सौंपी गई थी। क्रमांक 1 पर आशीष सोनी का नाम अंकित है, जो कि रामेश्वर प्रसाद सोनी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग रीवा के पुत्र है। उक्त सूची में अशीष सोनी का स्थानीय पता ग्राम लटियार दर्शाया गया है, जो कि संदेहास्पदे
प्रतीत होता है।

यह है भर्ती का मामला

भर्ती के लिए जिला चयन समिति द्वारा निर्णय पारित किया गया था। निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद् डभौरा द्वारा 25 अगस्त 2021 को ग्राम पंचायत डभौरा, अकौरिया, मगडौर, गेदुरहा, कोटा, पनवार एवं लटियार में कार्यरत 91 नियमित कर्मचारी के साथ-साथ 04 संविदा कर्मियों एवं 42 मानदेय कर्मियों का संविलियन नगर परिषद डभौरा में नियमित पदों पर तथा 3 मानदेय कर्मियों का संविलियन दैनिक वेतनभोगी पर किए जाने के आदेश जारी किए गए। जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 7 (छ) एवं उसके अंतर्गत निर्मित मध्यप्रदेश नगर पालिका सेवा नियम 1967 में वर्णित प्रावधानों के विपरीत है। जिसके लिए आर.पी. सोनी भी उत्तरदायी हैं।

अन्य कर्मचारी भी हुए निलंबित

उपरोक्तानुसार नगर परिषद डभौरा में पंचायतकालीन मानदेय कर्मियों का नियम विरूद्ध नियमित पदों पर संविलियन किया जाकर उक्त कर्मिचारियों को माह अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक वेतन भत्तों का भुगतान किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप निकाय को लगभग 2 करोड़ 5 लाख की आर्थिक क्षति हुई है, जिसके लिए आर.पी. सोनी भी अनुपातिक रूप से उत्तरदायी हैं। उक्त मामले में संजय सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी चाकघाट, के. एन. सिंह प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुढ़, मुनेन्द्र कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड-1 नगर परिषद डभौरा, सतीश कुमार द्विवेदी सहायक राजस्व निरीक्षक डभौरा, अंकुश सिंह बघेल स्वच्छता उपनिरीक्षक
परिषद डभौरा को भी जेडी आर.पी. सोनी के साथ निलंबित किया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »