Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म के आरोपितों के घर पर चला बुलडोजर,सात संदिग्ध आरोपी हिरासत में, पुलिस कार्रवाई जारी

शहडोल(kundeshwartimes)- शहडोल में छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म करने वाले आरोपितों के घरों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था। इससे पहले पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया थी। सभी आरोपित कल्याणपुर वार्ड के रहने वाले हैं। पुलिस अब घर तोड़ने की तैयारी है। कल्याणपुर वार्ड आठ का ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता व मो. समीम पिता मोह. अकरम, वार्ड छह का साहिल कुरैशी, कैलाश उर्फ मन्नू पनिका व मो. अफजल अंसारी ने घटना को अंजाम दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी सोमवार की शाम अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। स्कूटी से जा रही किशोरी को रास्ते में उसका एक नाबालिग दोस्त बाइक से मिल गया। दोनों अपने-अपने वाहन से केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे और खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान केवि के पास पांच लोगों ने उनको रोका और उनके साथ अभद्रता की। जब दोनों ने आरोपितों की हरकत का विरोध किया तो किशोरी के परिचित से मारपीट कर आरोपित किशोरी को बलपूर्वक निर्जन इलाके में ले गए और दुष्कर्म किया।

सबसे पहले बड़ी मम्मी को बताई घटना

घटना से घबराई किशोरी और नाबालिग मित्र निकलकर घर पहुंचे और किशोरी ने सबसे पहले बड़ी मम्मी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मां और पिता को जानकारी फोन पर देकर थाने पहुंचकर एफआइआर कराई थी।

सात संदिग्धों को हिरासत में लिया

मंगलवार की शाम को एजीडीजपी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक छात्रा को लेकर आरोपितों की पहचान कराने के लिए कल्याणपुर अपनी टीम के साथ गए थे। इस दौरान सात संदिग्धों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

कल्याणपुर के इंद्रा बस्ती के आरोपितों के होने की आशंका पुलिस ने जताई है। यहीं से संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। एक जनप्रतिनिधि के भाई के नाम भी आरोपितों में सामने आया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »