Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध डंप रेत पर सरई पुलिस व राजस्व अमले ने की संयुक्त कार्यवाही 32 घन मीटर अवैध रूप से डंप रेत हुआ जप्त,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के दिशानिर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अखिलेश कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर राहुल कुमार सैयाम के मार्गदशन में राजस्व एवं चौकी निगरी, निवास और थाना सरई पुलिस बल के द्वारा अवैध रेत परिवहन एवं डंप पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम कटई भौरा तालाब के पास से 10/8/2 मीटर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कटई से 10/4/2 मीटर एवं शासकीय प्राथमिक पाठशाला नरकी टोला कटई से 4 ट्रैक्टर ट्राली भंडारण को जप्त किया गया। अवैध रूप से उत्खनित बालू (रेत) की पैमाइश किया जाकर उत्खनित मात्रा का खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर दण्डात्मक कार्यवाही के लिये कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार डी.के. सिंह, राजस्व निरीक्षक मनफेर रावत, पटवारी महिपाल सिंह और पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक अरूण सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका सिंह एवं चौकी निगरी, निवास से अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »