Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार,पुलिस तलाश में जुटी

खंडवा(kundeshwar times)- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यूट्यूब चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का आरोपित खंडवा रेलवे स्टेशन से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हत्या के मामले में शाहगंज थाने की पुलिस उसे ट्रांजिक्ट रिमांड पर मुंबई से उत्तर प्रदेश ट्रेन से लेकर जा रही थी।15 मई की रात 2:40 बजे ट्रेन क्रमांक 11081 गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस खंडवा से रवाना होने पर आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी ने पुलिस कर्मियों से शौचालय जाने के लिए कहा। शाहगंज थाने के उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता और एक कांस्टेबल बृजेश मिश्रा को वह धक्का देकर ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया। आरोपित के फरार होते ही पुलिसकर्मियों ने चेन खींचकर ट्रेन रूकवाई और उसकी तलाश शुरू की। आसपास देखने के बाद उन्होंने स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंच कर घटना की सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

जीआरपी पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में तलाशी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में जीआरपी पुलिस में शाहगंज थाने के उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता की शिकायत पर हत्या के आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी के विरुद्ध धारा 224 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जीआरपी थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि चलती ट्रेन से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर खंडवा स्टेशन से लगभग 500 मीटर आगे गणेश तलाई फेल की निकट हत्या का आरोपी फरार होने की शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस में की है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के स्थानीय संपर्क तलाशने का भी प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी ने 13 मई को पत्रकार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में उसे मुंबई से गिरफ्तार कर जौनपुर ले जाया जा रहा था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »