Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

यूपी में रफ्तार का कहर रोडवेज बस की मैजिक से भिड़ंत में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत; 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी(kundeshwartimes)-  लखीमपुर खीरी में रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखीमपुर-बहराइच रोड पर एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस और मैजिक गाड़ी की टक्कर हो गयी। इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गये. लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा बहराइच-लखीमपुर रोड पर रबाही पुल के पास हुआ. यहां पर लखीमपुर खीरी से बहराइच जा रही यूपी रोडवेज की सवारियों से भरी बस की ओवरटेक करने के दौरान मैजिक गाड़ी से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद यूपी रोडवेज की बस और मैजिक दोनों सड़क के किनारे बने खड्डे में जा गिरे. मैजिक में सवार लोग भी सड़क पर गिर गये।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची

लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह भी पहुंचे. क्षेत्राधिकार सदर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि नकहा के पास रोडवेज बस बहराइच की तरफ जा रही थी. वहीं बहराइच की तरफ से मैजिक गाड़ी लखीमपुर खीरी की और आ रही थी. ओवरटेक के चक्कर में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गयी. छह लोगों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »