Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सीधी काण्ड मे बड़ा खुलासा,दुष्कर्म मामले में एक आरोपित ने अन्य युवतियों से भी दुष्कर्म की बात स्वीकारी

सीधी(kundeshwartimes) सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में वाइस एप (आवाज बदलने वाला एप) से महिला की आवाज में छात्राओं को बुलाकर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपित में एक ने दुष्कर्म का नया मामला भी स्वीकारा है।

कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म की बात आई सामने

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि लगभग तीन माह पहले भी उसने एक अन्य युवती से दुष्कर्म किया था।हालांकि, उसने तब वाइस एप का उपयोग नहीं किया था। इस मामले में अभी पीड़िता सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस ने नई एफआइआर दर्ज नहीं की है। सरकारी कालेज की प्राचार्य की आवाज में सात लड़कियों को बुलाकर दुष्कर्म की बात आरोपितों ने स्वीकारी है।
रीवा के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपित लड़कियों से मारपीट भी करते थे। इस कारण वह डरी हुई हैं। उनकी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी कराई जा रही है, जिससे उनका डर निकाला जा सके। एक लड़की से आरोपितों ने ज्यादा मारपीट की थी। इस कारण दूसरी लड़कियां भी बहुत ज्यादा डरी हैं। पूरा घटनाक्रम लगभग दो माह के भीतर का है।

पूरे मामले की हो रही निगरानी

पूरे मामले की पुलिस मुख्यालय से निगरानी की जा रही है। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना रीवा जोन के आइजी, डीआइजी और सीधी के एसपी से बात कर जानकारी ले रहे हैं। एडीजी (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने भी एसपी व अन्य अधिकारियों से बात कर जांच और साक्ष्य संकलन के संबंध में मार्गदर्शन किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों के घर गिरा दिए गए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »