Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विस्फोटक आवाज के साथ घर में मौत बनकर घुसा तेज रफ्तार ट्रक, आंगन में सो रहे लोगों को कुचला 1 की मौत 4 घायल,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

पन्ना(kundeshwartimes)- बता दें की पहाड़ी खेड़ा चौकी अंतर्गत सतना से पन्ना की ओर आ रहे ट्रक क्रंमाक UP 90 AT 6537 ने घर के आंगन में सो परिवार के सदस्यों को कुचल दिया, जिसमें सोनिया पति रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 साल की मासूम बच्ची के सिर पर चोट आई है।. इसके अलावा परिवार की एक लड़की के पैर टूट गए और दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं. ट्रक ने घर में रखी मोटरसाइकिल को भी कुचल दिया।

धमाके की आवाज के साथ घर में घुसा ट्रक

परिवार की सदस्य केशव बाई ने बताया कि अल सुबह 3:00 बजे के करीब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. तभी अचानक घर में धमाके की आवाज ट्रक घुस आया. सभी लोग एक लाइन में बिस्तर लगाकर सो रहे थे और ट्रक उनके ऊपर आ चुका था. घटना के दौरान चीख पुकार मच गई, इसी दौरा घर की एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचघायलों को भेजा अस्पताल

घटना की जानकारी लगते ही पहाड़ी खेड़ा पुलिस व बृजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय पन्ना भिजवाया गया. वहीं हादसे में जान गवांने वाली महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पन्ना पहुंचाया. बृजपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा, ” घटना करीब 2 से 3 बजे रात्रि की है।
अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा, जिसमें एक महिला मौके पर ही मौत हो गई और तीन से चार लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी लगने पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »