Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

क्या योगी पुलिस की राह पर मोहन सरकार -दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर मे गोली मारी,मां को बंधक बनाकर बेटी से चाकू की नोंक पर की थी ज्यादती

ग्वालियर(kundeshwartimes)- ग्वालियर में मंगलवार की सुबह शॉर्ट एनकाउंटर का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी थी। पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करना पड़ी, उसके बाद आरोपी के घुटने में गोली लगी है, वह भाग नहीं पाया और वहीं गिर गया। आरोपी कोमल खटीक ने घर में घुसकर 22 साल की युवती से दुष्कर्म किया था।
ग्वालियर के चीनोर रोड पर शॉर्ट एनकाउंटर का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी यहां के एक घर में रात को घुस गया और मां को बंधक बना लिया था और बेटी से दुष्कर्म किया था। इस मामले में जब भनक पुलिस को शिंदे की छावनी में आरोपी के होने की खबर लगी तो पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस से घिरा आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी कोमल खटीक के पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल ले आई। खबर लिखे जाने तक आरोपी का इलाज जारी था। आरोपी कोमल उर्फ बंटी खटीक बहोड़ापुर गोहद का रहने वाला है। उस पर बहोड़ापुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है!
पुलिस के मुताबिक 22-23 की दरमियानी रात बंटी खटीक स्कूटर से आया था और एक घर में घुसकर युवती से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया।

सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरों से हो गई थी। रविवार रात को सीएसपी अशोक जादौन को खबर मिली खी बंटी खटीक चीनोर रोड पर देखा गया है। इसके बाद सीएसपी मय टीम के चीनोर रोड पहुंच गए।

पहले आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। इसे देख आरोपी ने कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, वो गोली पुलिस के वाहन पर लगी। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। वो वहीं गिर गया, इसके बाद उसे दबोच लिया गया।

आदतन अपराधी था

पुलिस ने बताया कि वो आदतन अपराधी है, उस पर कई थाना क्षेत्रों में कई अपराध हैं, पुलिस उसके ठीक होने के बाद पूछताछ करेगी और सभी मामलों पर भी वर्कआउट करेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »