Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधान सभा में उठा नान जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी के भ्रष्टाचार का मुद्दा,अपराधिक प्रकरण दर्ज कर हटाने रखी गई मांग, 20 दिसंबर को खाद्य मंत्री को देना है जवाब।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो सुनील विश्वकर्मा की रिपोर्ट

कटनी (कुंडेश्वर टाइम्स)- नान जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी के भ्रष्टाचार की कहानी भोपाल तक चर्चा में है। यही वजह है कि उनके भ्रष्टाचारों की लिस्ट को देखते हुए विधानसभा में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए कहीं अन्यत्र भेजे जाने के लिए विधानसभा प्रश्न लगाया गया है। लगाए गए प्रश्न का जवाब 20 दिसंबर 2024 को खाद्य मंत्री विधानसभा में देंगे।

यह उठा सवाल

रीवा जिले के विधायक अभय मिश्रा ने सदन में तारांकित प्रश्न क्रमांक 523 के जरिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से सवाल किया है खाद्य मंत्री यह बताने की कृपा करें की क्या म.प्र. स्टेट सिवलि सप्लाई कार्पेरेशन के द्वारा दिनांक 05.06.2024 को फर्जी डिपाजिट आर्डर पर एफ. आई.आर. दर्ज किये जाने पर आदेश दिये गये थे? आदेश की प्रति के साथ कार्यवाही की क्या स्थिति है ?, तत्काली जिला प्रबंधक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम रीवा, प्रबंधक सिविल सप्लाई कार्पेरेशन देवेन्द्र तिवारी के द्वारा जिला रीवा में पदस्थगी के दौरान परिवहन के नाम पर संविदाकारों से साठ-गांठ कर दूरस्थ स्थाने में परिवहन कराकर व्यक्तिगत हितपूर्ति की गई। जिसके संबंध में प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग म.प्र. भोपाल को पत्र लिखे गए। लिखे गये पत्रे पर कार्यवाही की स्थिति क्या हैं। श्री तिवारी के विरूद्ध फर्जी नियुक्ति पर इनके ऊपर भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 468, 471, 120 बी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। लेकिन नियुक्ति फर्जी प्रमाणित होने के बाद भी संबंधित की नियुक्ति को निरस्त कर पद से पृथक करते हुये राशि वसूली की कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई क्यों?, इसके लिए कौन कौन जवाबदार हैं।

भ्रष्टाचार से पुराना नाता

सदन में प्रश्न करते हुए विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि श्री तिवारी ने बी.आर.डी.एस. योजना में प्रतिनियुक्ति के दौरान गलत प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को क्षति पहुंचाने व सीधी में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर पदस्थ रहते हुये हजारों क्विटंल धान को जानबूझकर सड़ा कर पचासों करोड़ रूपये का नुकसान शासन को पहुंचाया, जिस पर प्राप्त शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई, ऐसा क्यों। खाद्य मंत्री बताएं कि कार्यवाही बावत क्या निर्देश देंगे। यह भी बतावें अगर नहीं तो क्यों?, परिवहन के नाम पर ठेकेदारों से सांठ-गांठ कर व्यक्तिगत हितपूर्ति करते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के साथ आपराधिक प्रकरण फर्जी नियुक्ति पर कायम रहने के बाद भी पृथक न किये जाने व शासन को जानबूझ कर आर्थिक क्षति पहुंचाने पर जांच व कार्यवाही लंबित रखने के जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करेंगे बतावें अगर नहीं तो क्यों।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »