Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश के इन 17 शहरों में शराब पूरी तरह से बंद देखिए किन धार्मिक स्थलों में बंद होगी शराब

भोपाल (कुंडेश्वर टाइम्स) मध्य प्रदेश में शराबबंदी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 प्रमुख धार्मिक नगरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। यह कदम राज्य सरकार की ओर से शराब की समस्या पर काबू पाने और समाज में नशे की आदतों से होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नरसिंहपुर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान की, जहां उन्होंने कहा कि “हमारे धार्मिक स्थलों को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करेंगे और यहां शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।”

धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराबबंदी की घोषणा करते हुए कहा, “नशाखोरी की आदत समाज के लिए खतरे की घंटी है, और यह परिवारों को बर्बाद कर देती है। शराब के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है।” उनका कहना था कि इस निर्णय से न केवल धार्मिक नगरीयों का सम्मान बढ़ेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आएगा।

मध्य प्रदेश के इन धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, शराबबंदी का फैसला जिन 17 धार्मिक नगरों में लागू होगा, उनकी

सूची इस प्रकार है:

1- चित्रकूट (भगवान राम का वनवास स्थल)
2- मैहर (मां शारदा मंदिर)
3- दतिया (पीतांबरा माता मंदिर)
4- सलकनपुर (प्रसिद्ध देवी मंदिर)
5- ओरछा (रामराजा मंदिर)
6- ओंकारेश्वर (ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग)
7- उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर)
8- अमरकंटक (नर्मदा का उद्गम स्थल)
9- मंडला (नर्मदा के घाट)
10- महेश्वर (प्राचीन मंदिर)
11- मुलताई (ताप्ती नदी का उद्गम)
12- जबलपुर (नर्मदा घाट के लिए प्रसिद्ध)
13- नलखेड़ा (मां बगुलामुखी मंदिर)
14- मंदसौर (पशुपतिनाथ मंदिर)
15- बरमान घाट और मंडेलश्वर (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट)
16- पन्ना (जुगलकिशोर भगवान का मंदिर)
17- भोजपुर (महादेव का प्राचीन मंदिर)

आबकारी नीति में होगा बदलाव, नए वित्तीय वर्ष से लागू होगा निर्णय

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद, मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र में शराबबंदी के फैसले से संबंधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सरकार ने ऐलान किया है कि इन 17 धार्मिक नगरों के लिए आबकारी नीति में संशोधन किया जाएगा, और यह व्यवस्था नए वित्तीय वर्ष, यानी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »