Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महाकुंभ को लेकर रविवार को फिर लगा भीषण जाम,30 किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु,दो दिनों के लिए मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

महाकुंभ प्रयागराज (kundeshwar times) महाकुंभ में आने वाली भीड़ के चलते प्रयागराज जनपद में प्रवेश करने वाले सभी सीमाओं पर रविवार को भीषण जाम लग गया। दूसरे जनपद से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोक देने के कारण नवाबगंज, हथिगहां, नैनी, अंदावा सहित कई स्थानों पर भीषण जाम लग गया है।

इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ी धूप में कई घंटे तक वाहन रेंगने के कारण उसमें सवार लोगों की हालत खस्त हो गई है।

रविवार को शहर में कमोबेश जाम की स्थिति कम रही, लेकिन शहर में घुसने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति भयावह है। कहने के लिए मेले को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, लेकिन रविवार को स्थिति यह रही कि जवाहर जीटी चौराहे से मेले की ओर से धड़ल्ले से वाहन प्रवेश कर रहे थे ओर यहां पर कोई रोक टोक नहीं था। त्रिवेणी मार्ग, काली रोड और नवल राय रोड पर धड़ल्ले से दो पहिया वाहन चल रहे हैं। लोगों को 20 से 30 किलोमीट पैदल यात्रा कर संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

नवाबगंज नो इंट्री पर भयंकर जाम

मलाक हरहर से फाफामऊ के बीच सड़क पर भयंकर जाम से नवाबगंज से सोरांव तरफ गाड़ियों को मोड़ दिया गया। पुलिस ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बाहर से आने वाले यात्रियों को सोरांव टोल से प्रवेश करने के लिए सचेत करते हुए दिखाई दी।

कोखराज में हाईवे व रोही बाईपास पर दूसरे दिन भी लगा जाम

कौशाम्बी में महाकुंभ में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के कारण शनिवार से ही कोखराज हाईवे व रोही बाईपास पर पांच किमी तक लगा वाहनों का लंबा जाम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। यातायात सामान्य करने के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान लगे रहे।

मेले में आज से दो दिनों के लिए नो व्हीकल जोन

महाकुंभ नगर। वीकेंड को देखते हुए मेले में शनिवार से दो दिनों के लिए नो व्हीकल जोन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत संपूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासकीय और चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के वाहन पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध पासधारक वाहनों पर भी लागू होगा। मेले की ओर आने वाले सभी वाहनों को निकटतम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। शनिवार से शुरू होकर यह व्यवस्था रविवार तक लागू रहेगी। यह जानकारी डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने दी।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »