Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मैहर दर्शन करने जा रही यात्रियों की जीप टैंकर से टकराई,8 की मौत 15 घायल मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

सीधी (कुंडेश्वर टाइम्स)
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उपनी गांव के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन लाल यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री यादव ने अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल पर लिखा,
“सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”

उन्होंने बताया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया गया।

आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख और सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन सतर्क, जांच जारी

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब तेज रफ्तार टैंकर और तूफान जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जीप में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो मैहर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे।

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा,
“भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। ॐ शांति।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घायलों का हाल जाना

हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और प्रशासन से हरसंभव सहायता का आग्रह किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »