Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बारात की खुशियां मातम में बदली, पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत,घटना लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकेसरा की, पुलिस जांच में जुटी

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स) घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के लौर थाना अंतर्गत ग्राम कनकेसरा में 18 अपैल को लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकेसरा में सेन परिवार के दो मासूमों की मौत पर पारिवारिक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। पता चला है कि शादी के मौके पर उत्साह में डूबे कमलेश सेन निवासी ग्राम कनकेसरा का पुत्र अमन सेन उम्र 08 वर्ष व कमलेश का भान्जा पूरव सेन पिता स्व. बिनोद सेन उम्र 10 वर्ष खेलते खेलते । समीप ही बह रही बिक्षिया नदी तरफ गए। जो नदी सटे गढ्ढे में खेलते हुये फिसल गए। जहाॅ पर डूबने से दोनों मासूमों की जान चली गई। जानकारी अनुसार कमलेश सेन के घर में शादी समारोह था । जिससे घर के सदस्य सभी व्यस्त रहे किसी का बच्चों की ओर ध्यान नहीं गया लेकिन जब शाम होने को आई और बच्चे नहीं दिखे । तब घर बालों द्वारा आस -पास तलाशा गया । बच्चों की तलाश पूरी रात करते रहे। अंततः सुबह पाच बजे उक्त गढ्ढे मे बच्चों की लाश तैरती देखी गई। जिसकी शूचना सरपंच कनकेसरा द्वारा लौर पुलिस को दी गई। मौके पर लौर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाई उपरान्त शवों को पोस्टमार्टम हेतु मऊगंज स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।

स्थानी सरपंच ने मिट्टी निकलवाने के लिए खुदवाया था गढ्ढा जो बना मौत का कारण

इस संबंध में ग्राम वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय सरपंच द्वारा नदी के समीप मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा जो मौत का कारण बना।

उस पर ग्राम बासियों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिछिया नदी में बर्षों पहले मिट्टी निकालने के लिए पंचायत द्वारा खुदाई की गई थी। लेकिन लेबल नहीं कराया गया। जिसकी गहराई करीब 25 से 30 फिट के लगभग है। जिसमें बरसात सहित सप्लाई का भी पानी उक्त गढ्ढे में प्रतिदिन जाता है। जहाॅ हमेंशा 15 से 20 फिट पानी भरा रहता है। जिसमें गिरने से बच्चों की जीवन लीला ही समाप्त हो ग‌ई।

सरपंच द्वारा कराए गए इस कार्य की जांच एवं गड्ढे को पटवाने की मांग 

 

वही मौत रूपी गड्ढे की जांच व इसे पटवाने की भी आवश्यक हो ग‌ई है। नहीं हो सकता है आगे भी मौत का सिलसिला जारी रहे?

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »