Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अब 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी जून में दे सकेंगे सभी विषयों की दोबारा परीक्षा,रुक जाना नहीं के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ही लेगा दोबारा परीक्षा

उत्तीर्ण विद्यार्थी भी कम अंक वाले विषयों में दोबारा बैठ सकेंगे परीक्षा में

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नहीं करना पड़ेगा अधिक फीस का भुगतान

17 जून से होगी दोबारा परीक्षा जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम खराब आया है वह अभी से करना शुरू कर दें अपनी पढ़ाई

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों व ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण तो हो गए हैं लेकिन कुछ विषयों में कम नंबर आने से उनका डिवीजन नहीं बन पाया है, ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए 17 जून से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित की जायेगी। पिछले वर्ष ओपन बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं के माध्यम से जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें बोर्ड चेंज था कुछ पैटर्न भी अलग था तथा परीक्षा फीस बहुत अधिक थी तथा मात्र अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ही दोबारा परीक्षा आयोजित की जाती थी लेकिन इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 17 जून से संपूर्ण परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है इससे हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा जहां एक और फीस कम लगेगी। वहीं दूसरी ओर पुस्तकों पाठ्यक्रम आदि का कोई झंझट नहीं होगा साथ ही बोर्ड न बदलने से ग्राहयता आदि की समस्या भी नहीं आएगी। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा में अस्थाई प्रवेश मिल सकेगा जिसके कारण रिजल्ट आने पर उपस्थिति कम होने की संभावना नहीं होगी। अब परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में वैसी निराश नहीं होगी जैसी पिछले सालों में रहती थी क्योंकि एक ही जवाब आता था साल खराब हो गया अब साल खराब नहीं होगा विद्यार्थी चाहे तो दो-तीन महीना में अच्छी तैयारी करके साल खराब होने से बच सकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »