Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ः नबालिग करता था चोरी, सरगना से 2.45 लाख की 7 चोरी की बाइक बरामद, उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना (कुंडेश्वर टाइम्स)_हनुमना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े की टीम ने मामले का खुलासा किया।

17 जुलाई को नईगढ़ी थाना क्षेत्र के चकरहनटोला निवासी अजय सिंह ने अपनी हीरो होंडा बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि खटखरी बाजार में एक किशोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा, जिसने पूछताछ में मढ़िकला मनगवां से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि एक अन्य चोरी की बाइक मऊगंज के कबाड़ी मुस्ताक खान को बेची गई है।

पुलिस ने मुस्ताक खान उर्फ मकसूद को गिरफ्तार कर उसके पास से छह और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद की गई सभी सात मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 2.45 लाख रुपये है। ये बाइक मऊगंज, रीवा, सीधी और आसपास के जिलों से चोरी की गई थीं।

गिरफ्तार आरोपियों में 53 वर्षीय मुस्ताक खान और एक नाबालिग शामिल हैं। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल काकड़े के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »