Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में अज्ञात युवक अचेत मिला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

अनूपपुर (कुंडेश्वर टाइम्स) अजमेर से दुर्ग की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18214 में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब ट्रेन के इंजन से लगे जनरल कोच में एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में मिला। युवक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस द्वारा तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेल पुलिस चौकी अनूपपुर के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पास से 7 जुलाई 2025 की दो जनरल टिकटें बरामद हुई हैं, जो उस्लापुर (बिलासपुर) से अजमेर की हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने हाल ही में यह यात्रा की होगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसका शव जिला अस्पताल अनूपपुर के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

चौकी प्रभारी मिश्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है तो तुरंत रेलवे पुलिस चौकी अनूपपुर या नजदीकी थाने में संपर्क कर जानकारी दें, जिससे मृतक के परिजनों को सूचित कर विधिवत अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »