Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भण्डार का प्रसाद खाने गए साहू परिवार के घर चोरों का आतंक दिन दहाड़े नगद सहित लाखों की लूट, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स) मऊगंज जिला के लौर थाना अंतरगत देवतालाब के समीपी ग्राम गनिगवां इस समय पर चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक ओर तहसीलदार के विवाद का चर्चा का विषय शांत नहीं हुआ की दूसरी ओर साहू परिवार के घर चोरों का दिन दहाड़े आतंक लाखों नगद लूट के साथ जेवर पार कर दिए। ग्रामीणओं के जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद साहू पिता रामनाथ साहू के घर चोरों द्वारा दिन दहाड़े धावा बोला गया कुछ समय के लिए पीड़ित परिवार पड़ोस के एक कार्यक्रम एंव भंडारे में शामिल होने चला गया था जबकी पीड़ित परिवार के घर से कार्यक्रम स्थल की दुरी लगभग मात्र 200 मीटर की रही होगी। लेकिन इतने शतीर एवं हिम्मती चोर जो तीन दारवाजे के तला तोड़कर अंदर प्रवेश हुऎ और बड़े आसनी के साथ रखें लाखों रुपए नगद एवं गहना जेवर पार कर दिए एंव सभी समान बिखरा दिए कहा जाता है की पीड़ित महेंद्र प्रसाद साहू बिसात खाना की दुकान चलता है उसी का समान लाने के लिए नगद रुपए घर में रखा हुआ था उसके साथ में गहना जेवर रखा हुआ था जो चोरों द्वारा पार कर दिया गया अब सिटी के तर्ज पर गांव में भी चोरों द्वारा किया जा रहा है वारदात। इस वारदात में ग्रामीणओं द्वारा शंका जाहिर किया जा रहा है की गांजा दारु कोरेक्स पीने एवं जुआ सटा खेलने भले लोगों का गिरोह हो सकता है लोगों द्वारा यह भी बताया गया की चोरों द्वारा एक कार एवं एक मोटरसाइकिल से रैकी भी की जा रही थी। ग्रामीणओं द्वारा यह भी कहा जा रहा है की पीड़ित घर के समीप एंव पास एक तालाब भी है जहां पर इन नशेड़ीयों का जमावड़ा लगा रहता है। ममला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन पुलिस को इसको गंभीरता से लेते हुऎ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिए फिलहल पीड़ित द्वारा लौर थाने में घटना की सूचना दी गई है पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अब इस पर देखना यह है की क्या पुलिस चोरों को पकड़ पाएगी चोरी करने वाले व्यक्तियों तक पहुंच पाएगी ग्रामीणओं को चोरों के आतंक एवं भय मुक्त करा पाएगी यह फिर अन्य चोरियों के तरह यह भी कहानी बनकर रह जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार एंव ग्रामीणओं का पुलिस पर बहुत बड़ा भरोसा है की वारदात करने वाले चोरों एवं व्यक्तियों तक पहुंच पाएगी और पीड़ित के लाखों नगद एंव जेवर सहित – सही सलामत मिल पाएंगे और चोर सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे पीड़ित एवं ग्रामीणों के इस उम्मीद में पुलिस के रवैया से असंतोष नजर आ रहा है इसलिए की 5:00 बजे के लगभग पुलिस को सूचना देने के बाद भी इतनी बड़ी वारदात को गंभीरता से नहीं लिया गया और समाचार लिखने तक पुलिस जांच करने तक नहीं पहुंच सकी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »