Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिहार, फुलपरास में जन सुराज प्रत्याशी जलेन्द्र मिश्रा ने किया नामांकन, उमड़ा जन सैलाब, बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी ने बदला समीकरण

‘यह बदलाव का शुभारंभ है, अब पलायन रुकेगा:जलेन्द्र मिश्रा


फुलपरास (मधुबनी) बिहार (कुंडेश्वर टाइम्स)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच, फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जन सुराज प्रत्याशी जलेन्द्र मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी। नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर उनके समर्थन में उमड़ा भारी जन सैलाब जन सुराज के प्रति क्षेत्र की जनता के बढ़ते रुझान को स्पष्ट करता दिखा।
नामांकन के पश्चात आयोजित ‘आशीर्वाद सभा’ में श्री जलेन्द्र मिश्रा ने पारंपरिक राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा और फुलपरास के विकास को लेकर अपना दृष्टिकोण सामने रखा।

भावुक हुए जलेन्द्र मिश्रा

जनता को संबोधित करते हुए जलेन्द्र मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनका यह नामांकन केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह फुलपरास में बदलाव के एक नए युग का शुभारंभ है। उन्होंने दशकों से चली आ रही पलायन की समस्या को क्षेत्र का सबसे बड़ा अभिशाप बताया।

उन्होंने कहा, “फुलपरास के युवा आज रोज़गार के लिए अपनी माटी छोड़कर परदेस जाने को मजबूर हैं। यह स्थिति इस बात का प्रमाण है कि पिछले कई दशकों में इस क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों ने केवल अपने हितों को साधा है, जनता के भविष्य को नहीं।”

संकल्प: शिक्षा और रोज़गार के लिए पलायन रुकेगा

जन सुराज प्रत्याशी ने जोर देकर कहा कि जन सुराज का मुख्य संकल्प बिहार में पलायन जैसी विकराल स्थिति को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा, “हमारा पहला काम फुलपरास के बच्चों को यहीं बेहतर शिक्षा का अवसर और सम्मानजनक रोज़गार दिलाना होगा। अब फुलपरास के बच्चों को अपनी शिक्षा और रोज़गार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।”

श्री मिश्रा ने फुलपरास की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि अपने भविष्य और बेहतर फुलपरास के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने कहा, “जन सुराज कोई दल नहीं, यह व्यवस्था से त्रस्त लोगों की सामूहिक आवाज़ है। आपका एक-एक वोट फुलपरास के इतिहास को बदलने की शक्ति रखता है।”

आशीर्वाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और आम जनता के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि फुलपरास में इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा और निर्णायक होने वाला है। जन सुराज की एंट्री ने इस सीट पर समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रमुख रूप से जन सुराज के प्रमंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता रामकुमार मंडल, जिला संगठन अध्यक्ष डॉ. राजनारायण यादव, कमल भंडारी, बोलबम झा, बीकन कामत, राजेश चाड़, मनीष झा, अनिल झा समेत बड़ी संख्या जन सुराज के पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

क्या हो सकता है बिहार चुनाव में

अब देखने वाली बात यह होगी कि जहां एक और बिहार के चुनाव में पूरे देश की नज़रें लगी हुई हैं तो वही बिहार में आपसी राजनीति की रस्साकसी के बीच जनसुराज पार्टी ने दमदार चेहरों को मैदान में उतर कर बिहार की राजनीति में एक बार फिर खलबली मचा दी है बहरहाल बिहार चुनाव का परिणाम किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ,परंतु यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस चुनाव में जनसुराज पार्टी का अच्छा खासा दबदबा दिखाई दे रहा है जो कहीं ना कहीं बिहार के चुनाव में अपना एक अलग मुकाम बनाते नजर आ रहा है। वैसे तो सब कुछ मतदाताओं के ऊपर ही आधारित है समीकरण बदलते रहते हैं परिणाम समीकरणों से हटकर होते हैं और इसे जानने के लिए हमें निरंतर बिहार चुनाव की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना होगा।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »