Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समान थाने के सामने युवक का शव मिलने से हड़कंप: शरीर पर चोटों के निशान, कपड़े-मोबाइल गायब; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। पुलिस जांच में जुटी

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)
रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब थाने के ठीक सामने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। थाने के सामने हुई इस घटना ने न सिर्फ क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा किया, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान सोनू सौंधिया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय लोगों ने थाने के सामने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाने के सामने इस तरह शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने इस मामले को आत्महत्या या सामान्य मौत मानने से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि सोनू की बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या की गई है। मृतक के परिजन दीपक सौंधिया ने बताया कि सोनू के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसके मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे, जो घटना को और अधिक संदिग्ध बनाता है।

परिजनों का कहना है

परिजनों का कहना है कि यदि यह सामान्य मौत होती, तो युवक के कपड़े, मोबाइल फोन और पैसे मौके से गायब नहीं होते। दीपक सौंधिया के अनुसार, सोनू के पास मौजूद मोबाइल और नगदी भी नहीं मिली है, जिससे लूट और हत्या की आशंका और गहरी हो जाती है।
एक दिन पहले मारपीट की सूचना
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले सोनू के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी। उस समय किसी कारणवश मामला सामने नहीं आ सका, लेकिन अब थाने के सामने उसकी लाश मिलने के बाद परिजन उस मारपीट को सीधे हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि सोनू को पहले बेरहमी से पीटा गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को थाने के सामने फेंक दिया गया, ताकि मामला उलझ जाए और सच्चाई छिपी रह जाए।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था, वह घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और रात के समय वहां क्या गतिविधियां हुईं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

तीन एंगल से जांच

समान थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। हत्या, लूट और मारपीट तीनों एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

थाने के सामने युवक का शव मिलना अपने आप में गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना परिसर के सामने ही इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल पूरे मामले पर शहरवासियों की नजरें टिकी हैं और सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »