Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध रेत के भंडारण से घिरी मजौना की पंचायत भवन,रेत के अवैध कारोबार में पंचायत की भूमिका संदेह के घेरे में। प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत मजौना इन दिनों अवैध रेत भंडारण और अवैध रेत कारोबारियों को संरक्षण दिए जाने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत भवन के चारों ओर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है, जिससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि पंचायत की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के समीप लंबे समय से अवैध रेत जमा की जा रही है। यह रेत न तो किसी स्वीकृत खदान से लाई गई है और न ही इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति ली गई है। इसके बावजूद खुलेआम पंचायत भवन के आसपास रेत का ढेर लगा होना यह संकेत देता है कि अवैध कारोबार को कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन जैसे शासकीय परिसर के आसपास इस तरह का अवैध भंडारण होना गंभीर मामला है। इससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि रेत माफिया को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अब तक न तो पंचायत ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

अवैध रेत भंडारण से पंचायत की छवि धूमिल हो रही है। पंचायत भवन, जो गांव के विकास और प्रशासन का केंद्र माना जाता है, आज खुद अवैध गतिविधियों से घिरा दिखाई दे रहा है। इससे आम जनता में आक्रोश है और लोगों का भरोसा पंचायत व्यवस्था से उठता जा रहा है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग एवं जनपद पंचायत देवसर से मांग की है कि मजौना पंचायत भवन के आसपास किए गए अवैध रेत भंडारण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »